Menu
blogid : 25810 postid : 1363013

मौत से मुकाबला: भाग 1

AjayShrivastava's blogs
AjayShrivastava's blogs
  • 45 Posts
  • 9 Comments

Blog


हम सभी घबराए हुए थे। घबराए भी क्यों नहीं, हमारे चार साथी बीच समुद्र में हमारे छोटे से जहाज से गायब हो चुके थे, वो भी बिना किसी सूचना के। अब जहाज पर खलासी के बतौर सिर्फ तीन लोग ही बचे थे मैं, एडम और जोनाथन। बाकी तीन हमारे मालिक जैसे थे, जहाज का और हमारा मालिक नेवल स्पार्ट, उसकी बेइंतहा खूबसूरत बेटी एंजिला और वो जिससे हमको सबसे ज्यादा डर लगता था, भगवान और शैतान से भी ज्यादा, बार्बरस बदनाम।


उस रात न जाने क्यों जहाज के मेन हॉल में कोई नहीं था। मौका देखकर जोनाथन एक चार्ट लेकर वहां आया। मैं और एडम जहाज के भविष्य और समुद्र के खूंखार मिजाज पर चर्चा कर रहे थे, जो आज ज्यादा ही भयंकर लग रहा था। मानों हर लहर गा रही थी, आओ मौत की बाहों में पुकारती तुमको आओ। हमें लग रहा था हमारे चारों साथी जो गायब थे, हमको पुकार रहे थे और कह रहे थे आओ हमारे पास नर्क की गहराइयों में।


जोनाथन ने चार्ट बिछाया, आओ हम अपना भविष्य जानें। मैंने देखा वो एक प्लेन चैट का चार्ट था। समुद्र में आत्माएं धरती से सौगुना अधिक ताकतवर होती हैं। हे मजाक मत करो, एडम बोला। वो मेरी ही तरह परेशान था। नहीं यार, तुम इसे मजाक ही मान लो, पर एक बार मेरे साथ इस पर आत्मा को बुलाओ, मुझे उससे कुछ पूछना है। मैं और एडम इस बात को पसंद नहीं कर रहे थे, पर न जाने क्यों हम उसके साथ बैठ गए। शायद हमें आने वाली कयामत की खबर नहीं थी।


हमने गोटी पर हाथ रखा। यहां एक आत्मा है… यहां एक आत्मा है… जोनाथन बुदबुदाया। हमने आंखें बंद कर रखी थीं। अचानक ऐसा लगा गोटी हमारी उंगली के नीचे नहीं है, हमने आंखें खोलीं, गोटी चार्ट पर आ चुकी थी। हम चुप थे, क्योंकि काम जोनाथन को था। फेथ… फेथ… फेथ… आप यहां हैं? जोनाथन ने पूछा। गोटी यस पर टिक गई। जोनाथन ने विजेता की तरह हमारा मुंह देखा। फेथ… फेथ… फेथ… आपका नाम।


गोटी डी पर धीरे से जाकर रुकी और फिर ई, वी, आई और एल को तेजी से पार कर गई। जोनाथन ने हमारा मुंह देखा। आपका जन्म कब हुआ था फेथ…। गोटी एन पर धीरे से जाकर रुकी और फिर ई,वी,ई, आर को तेजी से पार कर गई फिर एक वाक्य उभरा नेवर डॉय नेवर बॉर्न। एक लहर ने पूरे समुद्र जहाज को कंपा दिया।


आप कहां से आए हैं… डूम्स हेल। जोनाथन ने फीके और डर से पीले पड़े मुंह से मुझे और एडम को देखा। हम तीनों एक दूसरे का मुंह ताक रहे थे। हमारे जहाज का भविष्य क्या है? जोनाथन ने बात बदलते हुए पूछा। चार्ट पर जो उभरा वो हमारे होश उड़ानेवाला था। डिस्ट्रक्शन एंड टोटल एपोक्लिप्स (विनाश और संपूर्ण महाविनाश)।


हमारा भविष्य, जोनाथन का मुंह पीला पड़ चुका था। डेथ… ए डेथ वन नेवर एक्सपेक्ट टू बी हैपेन (मौत… एक ऐसी मौत जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता)। जोनाथन एकदम खड़ा हो गया, जो प्लेनचेट के नियम के बिलकुल विरुद्ध था। जोनाथन रुको, एडम चिल्लाया। जोनाथन भागा। उसके पीछे एडम और फिर मैं।


एक भयंकर लहर आई और पूरा जहाज हिल उठा। हमें भयंकर रूप से गोलियां चलने की आवाज आई। हम तीनों बाहर निकलकर पीछे की ओर भागे। मैंने भागते हुए खिड़की से हॉल में देखा। एंजिला और बार्बरस बदनाम अब वहां थे। बार्बरस एंजिला की ओर बढ़ रहा था और वो पीछे जा रही थी।


अब मैं तुम्हे बताऊंगा कि बारस, बार्बरस का छोटा नाम, क्या चीज है? मैं उसकी कोई मदद नहीं कर सकता था। हमें ये भी नहीं मालूम था कि नेवल कहां है? मैंने घबराकर एक हवा से भरा जीवनरक्षक गुब्बारा पकड़ा और अपने आप को समुद्र को सौंप दिया।

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh